Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड की प्रदेश इकाई गठित विनय मेहता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीत पाठक को पलामू जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवी मुंबई / महाराष्ट्र।वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय के मार्गदर्शन में आइडियल पत्रकार संगठन की झारखंड प्रदेश इकाई का गठन किया गया है। संगठन के प्रमुख सलाहकार संजय पांडेय के निर्देशन में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मेहता को झारखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में पलामू जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार पाठक को जिला अध्यक्ष, पलामू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह नियुक्तियां संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित झारखंड प्रदेश इकाई पत्रकारों के हित में प्रभावी कार्य करेगी तथा संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों—राष्ट्रीय संयोजक अरुण भारद्वाज, मकसूद अहमद आज़मी, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वर्मा एवं रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख आरिफ खान पठान तथा राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी—से विचार-विमर्श के उपरांत की गई हैं।
आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh