Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाई जाए सुझाव पेटिका: सीएमओ जिला कार्यकारी समिति की बैठक में सीएमओ ने दिया निर्देश

 देवरिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में  सोमवार को धन्वंतरि सभागार में कार्यकारी समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य सूचकांको की रिपोर्ट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित कर शो-काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
        सीएमओ ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर प्राथमिकता के साथ सुझाव पेटीका लगाई जाए। शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव बढ़ाई जाए। उन्होंने  लक्षय के सापेक्ष पुरुष व महिला नसबंदी कम होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत लोगों को संचारी रोंगो के प्रति जागरूक किया जाए। दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर बुखार के रोगियों को चिन्हित करें । 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत संभावित लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए।
         सीएमओ डॉ गुप्ता ने कहा कि 20 अप्रैल से चलने वाले स्कूल आधारित डीपीटी/टीडी टीकाकरण अभियान के तहत माइक्रोप्लान बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने  गर्भवती महिलाओं, बच्चो की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होने हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
        बैठक में डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डॉ विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम गुप्ता, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh