प्रशिक्षण शानदार ढंग से संपन्न हुआ
देवरिया।बरहज नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी का 2 दिवसीय प्रशिक्षण आज बहुत अच्छे से संपन्न हुआ, प्रशिक्षण के 7 वर्ग में हर वर्ग के अलग-अलग प्रमुख वक्ता एवं अलग-अलग अध्यक्षता करने वाले अध्यक्ष रहे, इस प्रशिक्षण का समापन सत्र बरहज के लोकप्रिय यशस्वी माननीय विधायक श्री दीपक कुमार मिश्र शाका जी ने किया,प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए माननीय विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के वसूलों पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं प्रशिक्षण के उनके विषय "भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धि एवं उनके क्रियान्वयन" संबंधी विषय को बहुत ही अच्छे ढंग से हम कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पार्टी के रीति नीति का पाठ हम कार्यकर्ताओं को पढ़ाया, सलेमपुर के यशस्वी पूर्व विधायक श्री काली प्रसाद जी ने बुथ प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए यह बताया कि अगर हम हर बूथ जीत लेते हैं तो 2027 में सरकार बनना तय है, जिला उपाध्यक्ष, बरहज नगर मंडल के प्रभारी एवं वर्ग प्रभारी बड़े भाई श्री राजेश मिश्र जी ने भाजपा की कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर बेहतरीन ढंग से प्रकाश डाला और हम कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया, नगर पालिका बरहज की अध्यक्षता श्रीमती श्वेता जायसवाल जी ने सोशल मीडिया एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए 1925 से अब तक के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,भारतीय जनसंघ पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के विषय में भी बताया, इन चारों वर्ग के अध्यक्ष क्रमशः पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी श्री कुश भगत जी, लोकतंत्र सेनानी श्याम सुंदर जायसवाल राही जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रवण सिंह एडवोकेट जी एवं नारी शक्ति के रुप में महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ममता पाण्डेय जी रहीं, संचालन क्रमशः मंडल मंत्री श्री अमित शर्मा जी महामंत्री श्री अशोक सोनकर जी द्वारा हुआ, कार्यक्रम में बरहज नगर मंडल के प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी पदाधिकारी टीम,वरिष्ठ/कनिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं को धन्यवाद देता हूं जिनके सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ।

























































Leave a comment