Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन

देवरिया।सलेमपुर। नगर स्थित मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। 2 दिवसीय इस प्रशिक्षण महाभियान में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में अनेकों वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन एवं पार्टी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक 'संस्कार' है। यह एक वटवृक्ष की तरह है जो युवा ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है, जो निस्वार्थ सेवा भाव से काम करता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र एवं प्रदेश में कार्यकर्ता के अथक प्रयास से ही है, उनके अदम्य कौशल ने आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना पार्टी में पीढ़ियों के बदलाव और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है।डिजिटल माध्यमों और कार्यकर्ताओं के सामंजस्य से 'नया भारत' बनाने की प्रतिबद्धता जताई जा रही है। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू ने डिजिटल व्यवस्था पर जोर अपनाने को कहा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सारी योजनाएं डिजिटल प्लेटफार्म पर मौजूद है तथा कार्यकर्ताओं के लिए भी अनेकों ऐप जैसे नमो ऐप सरल ऐप बनाए गए हैं जहां से कार्यकर्ता अपनी स्वयं की प्रोफाइल बना सकता है तथा भारतीय जनता पार्टी से सीधे जुड़ सकता है इसके अलावा वह संगठन में भी इस ऐप के माध्यम से कार्य कर सकता है, ए आई से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। वर्ग के अलग सत्र पर बूथ प्रबंधन पर जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का रीढ़ है, बूथ अध्यक्ष अपने कौशल से गांव गांव में कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास निरंतर करते रहता है। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव, वचनदेव गौड़, रामनयन सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, अशोक पांडेय, जटाशंकर दूबे, ओमप्रकाश यादव, संजय श्रीवास्तव, शेषनाथ भाई, धनंजय चतुर्वेदी, अनूप उपाध्याय, इंद्रजीत मौर्य, अनूप मिश्रा, अखिलेश योगी, उमाकांत मिश्रा, रमाकांत मिश्र, अवधेश मद्धेशिया, राजीव मिश्रा, अमित गौतम, रणविजय कुमार, विनय तिवारी, विश्वनाथ सिंह, लल्लन सिंह, माया जायसवाल, रीता देवी, शशिकांत तिवारी, शशांक तिवारी, अनिल ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh