Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मदरसा अरबिया खैरुल मदारिस मदापुर के होनहार विद्यार्थी को मिला इनाम

घोसी मऊ। घोसी नगर के सीताकुंड स्थित मदरसा अरबिया खैरुल मदारिस मदापुर के प्रांगण में समारोह आयोजित कर क्लास में पोजीसन लाने वाले विद्यार्थियों के साथ अधिक उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता द्वारा मदरसे के लिए कई घोषणाएं की जिसका सभी लोगों ने पुरजोर स्वागत किया।
क्लास में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओ मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद रेहान,मोहम्मद उमैर गुफरान,आफरीन खातून, शगुफ्ता बानो,
अरीबा खातून ज़ैनब ज़ैद,सुमैय्या खातून आदि के साथ क्लास में अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले मो फैसल, उमैर गुफरान, मो ओसैद, लुबना फिरदौस, हुस्ना खातून, नायला खातून आदि बच्चों, बच्चियों को भी  मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि खुर्शीद खान, अशोक श्रीवास्तव, हरिकृष्ण मिश्रा, नेहाल अख्तर आदि द्वारा उनको उपयोगी पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए हम देख रहे हैं कि विद्यालयों, मदरसों में बालिकाओं की उपस्थिति बालकों से अधिक है। बालिकाएं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बालिकाएं मां, बहन के रूप में मैके के साथ ससुराल को भी सवार रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दे। इसमें शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मदरसे के प्रबंधक हाजी नजीर, प्रधानाचार्य मौलाना मो अदनान, मौलाना शमशाद आदि के परिश्रम की देन है कि इतने बच्चे, बच्चियां पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
विशिष्ट अतिथि अशोक श्रीवास्तव, खुर्शीद खान ने कहा कि मदरसे में जो शान्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला है वह बहुत कम विद्यालयों में देखने को मिला है। जो बच्चे, बच्चियां इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं वे और मेहनत करे। जो पुरस्कार से वंचित है वे मायूस होने की जगह खूब पढ़ कर अगले साल पुरस्कार प्राप्त करे। अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई है।
इस अवसर पर प्रबंधक हाजी नज़ीर अहमद , प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद अदनानकासमी,कमेटीअध्यक्ष हाजी खलीक अहमद,शकील अहमद ,
मौलाना शमशाद अहमद,मौलाना रफीक अहमद, बड़ेबाबू अनीसुलहक, हरिकृष्ण मिश्रा, नेहालअख्तर, दुर्गविजय चौरसिया, आदि के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक , विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh