फोन पर बैक की डीटेल दी खाते से गायब हो गए करीब तीन लाख रुपए कॉलर ने योनो एसबीआई एप डाउनलोड कराने के बहाने मांगी थी जानकारी
आजमगढ़। जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अवनी निवासी युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने फोन कर बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और दो अलग-अलग खातों से कुल 2,87,233 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित यशवंत सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अवनी थाना तरवा के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 98637XXXXX से कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से संबंधित बताते हुए योनो एसबीआई एप डाउनलोड करने को कहा और विभिन्न बैंक डिटेल मांगी। झांसे में आकर जानकारी देने के बाद उनके खातों से रकम कट गई। पीड़ित के अनुसार, उनके Saraswat Bank की कांदिवली मुंबई शाखा स्थित खाता संख्या 341203100002559 से 92,233 रुपये तथा Indian Bank की कांदिवली मुंबई शाखा स्थित खाते से 1,95,000 रुपये निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 2,87,233 रुपये की ठगी हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने 24 फरवरी 2026 को थाना तरवा में लिखित तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।



















































Leave a comment