Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

बिलरियागंज आजमगढ़।बिलरियागंज ब्लॉक में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि आरटीई एक्ट से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की नियमावली के तहत हुई थी, तब टेट की अनिवार्यता लागू नहीं थी। ऐसे में पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम थोपना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दी हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान महेंद्र पुरी,ज्ञानशंकर राय, घनश्याम यादव, फकरे आलम, इन्द्रप्रताप यादव, सुधीर निगम, रमेश सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh