Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्राधिकारी के अध्यक्ष में हुई शांति समिति की बैठक
देवरिया । सलेमपुर कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली और रमजान के पवित्र महीने को लेकर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। कहा गया कि त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं।
पुलिस प्रशासन त्योहारों पर शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्पर रहेगी उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान एवं सहयोग करने का भरोसा दिलाया।























































Leave a comment