Crime News / आपराधिक ख़बरे

रेस्टोरेंट में जहरीला पदार्थ खिलाकर युवती की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

आजमगढ़, जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को रेस्टोरेंट में बुलाकर जहरीला पदार्थ खिलाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक राहुल चौहान लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। 19 मार्च को उसने एक परिचित के माध्यम से युवती को शहर के एक रेस्टोरेंट में बुलाया, जहां उसके साथ छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट की गई। विरोध करने पर युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया।
घटना के बाद गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल चौहान (उम्र लगभग 25 वर्ष) को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती को पहले से जानता था और आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसके बाद घटनाक्रम बिगड़ गया।
फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh