Crime News / आपराधिक ख़बरे

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

देवरिया।एक महिला को बीते दिन पहले दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया और उसे पेंशन पैकिंग करने के लिए तीस हजार प्रति महीना नौकरी देने की बात कही और महिला से रजिस्ट्रेशन के नाम पर  यूपीआई के माध्यम से रुपया भेज दिया। उसके बाद जालसाजों ने ₹2500 का और डिमांड करने लगे पैसा ना देने पर जेल में गिरफ्तार करने की बात कही जिस पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है 
थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सिन्धु देवी पत्नी रमाकांत ने थाने में शिकायती पत्र देकर यह बताया है कि दैनिक मजदूरी करके उनके पति रमाकांत चार से पांच सौ रुपया कमा लेते हैं वह बेरोजगार है अंजान काल पर विश्वास करके उनकी पत्नी सिंधु ने एक व्यक्ति को दश हजार रुपया उसके यूपीआई में भेज दिया और₹2500 और न देने पर जालसाज उसे गिरफ्तार करने की धमकी दे रहे हैं। डरी सहमी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जांएगी ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh