Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने डायल 112 पर धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस की आपातकालीन सेवा 'डायल 112' पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना और अफवाह फैलाना एक युवक को भारी पड़ गया। मेंहनगर थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन की फर्जी शिकायत करने वाले एक कॉलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटनाक्रम के अनुसार, डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई थी कि

आशा और सरोज नाम की महिलाएं किसी अन्य महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करा रही हैं मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस ने तुरंत इसकी गंभीरता से जांच की मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला कि धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं था और दी गई सूचना पूरी तरह झूठी और भ्रामक थी

​झूठी सूचना देने वाले कॉलर की पहचान पिन्टू सरोज पुत्र फूलबदन निवासी ग्राम भदसारी थाना मेंहनगर के रूप में हुई मेंहनगर पुलिस के उपनिरीक्षक राम गोपाल त्यागी और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिन्टू को शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh