Crime News / आपराधिक ख़बरे

गंभीरपुर में दर्दनाक मौत के गुनाहगार चढ़े पुलिस के हत्थे

आज़मगढ़ ।आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना की पुलिस टीम ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाकर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनांक 04 जनवरी 2026 की है, जब गम्भीरपुर बाजार में विपरीत दिशा से तेज व लापरवाहीपूर्वक आ रहे ट्रेलर/ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार संदीप यादव उर्फ रिंकू पुत्र स्व. अमिताभ यादव तथा संतोष यादव उर्फ गुड्डू पुत्र मन्नाराम यादव, निवासी ग्राम सिंघड़ा, थाना गम्भीरपुर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में वादी सौरभ कुमार यादव पुत्र अंबिका यादव, निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बरदह द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर मु.अ.सं. 005/2026 धारा 281 व 106(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 05 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक संदीप कुमार दूबे के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम लौहौरा, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर को मुहम्मदपुर तिराहे से स गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को चालान कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप दूबे व कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे!!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh