Crime News / आपराधिक ख़बरे

अंतर्जनपदीय शातिर चोर बिना नंबर प्लेट की कार व तमंचा–कारतूस के साथ वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार

 जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।अंतर्जनपदीय शातिर चोर बिना नंबर प्लेट की कार व तमंचा–कारतूस के साथ वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण / अनावरण –
दिनांक 03.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 जाफर खान मय हमराहगण के ग्राम जमसर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थे।
➡️इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दोहरीघाट की ओर से बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गडेरुआ जाने वाले मार्ग पर दिनांक 03.01.2026 को समय करीब 23.52 बजे एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार को घेराबंदी कर रोका गया।
➡️वाहन में बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कृष्णा गोंड पुत्र जयप्रकाश गोड, निवासी युसुफपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पैंट के कमर के फेंटे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार को सीज किया गया।
➡️बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
नाम – कृष्णा गोंड पुत्र जयप्रकाश गोड निवासी – युसुफपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ उम्र – लगभग 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
🔹 एक अदद तमंचा .315 बोर
🔹 एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
 एक अदद बिना नंबर प्लेट की चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर)
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 10/2026
धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
थाना – जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त एक अंतर्जनपदीय शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं –
1.मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर, आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 92/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0, थाना भीमपुरा, बलिया
3.मु0अ0सं0 104/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0, थाना उभाव, बलिया
4.मु0अ0सं0 290/2025 धारा 303(2), 317(2), थाना घोसी, जनपद मऊ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 जाफर खान, चौकी प्रभारी लाटघाट
का0 श्यामदेव
का0 दीनदयाल कुशवाहा
का0 अमित सिंह
का0 सौरभ सिंह
का0 अर्जुन कुशवाहा
थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh