Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रदेश कमाने कह कर ले गए साथ,अब है लापता

 अहरौला आजमगढ़- थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल ने अहरौला थाने पर तहरीर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिद ने बताया की मेरे ही गांव के रहने वाले दो लोग जिनका नाम समीर पुत्र नबी सरवर वा आलम पुत्र जुनैर है इन लोगो ने मेरे बेटे मेराज को नवंबर 2024 में अपने साथ कमाने के लिए मुंबई ले कर गए । लेकिन जब से मेरा बेटा कमाने उन लोगो के साथ मुंबई गया है तब से उसका हम लोगो को कोई हाल पता नही मिला है। जब हम लोग अपने बेटे के बारे में उन लोगो से पूछते है तो वो लोग सही बात नही बताते है और बात को टाल देते है अभी ये दोनो लोग घर आए है लेकिन उनके साथ मेरा बेटा वापस नहीं आया है जब हम लोगो ने उनसे अपने बेटे के बारे में पूछे तो वो लोग हमे मारने पीटने एक लिए उतारू हो गए। प्रार्थी ने कहा की ये लोग मेरे बेटे को घर से ले गए है लेकिन वो कहा है कैसा है ये लोग उसके बारे में कुछ नही बता रहे है । प्रार्थी ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh