आजमगढ़|नकली फैक्ट्री में हार्पिक टॉयलेट क्लीनर, पतंजलि और फ्रीडम ऑयल कंपनी के सरसों के कच्ची घानी तेल के धड़ल्ले से निर्माण के खुलासे के बाद कंपनियों में खलबली
आजमगढ़|नकली फैक्ट्री में हार्पिक टॉयलेट क्लीनर, पतंजलि और फ्रीडम ऑयल कंपनी के सरसों के कच्ची घानी तेल के धड़ल्ले से निर्माण के खुलासे के बाद कंपनियों में खलबली, अन्य स्थानों पर भी निर्माण को लेकर आशंका त्योहार के मद्देनजर ब्रांडेड कंपनियों के अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ में सरायमीर क्षेत्र में नकली उत्पादों के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ। थाना सरायमीर पुलिस के साथ रैकेट बेंकाइजर लिमिटेड, पतंजलि फूड लिमिटेड, फ्रीडम ऑयल कंपनी के अधिकृत अधिकारी के द्वारा खादन पट्टी में नकली फैक्ट्री परिसर के एक घर पर छापा मारा गया। मौके पर खुले सरसों के तेल को पतंजलि और फ्रीडम ब्रांड की बोतलों में भरकर बनाया जा रहा था। 2 दिन पूर्व हुई कार्रवाई के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जांच में पाया गया की हार्पिक टॉयलेट क्लीनर के बोतल में नकली केमिकल भर कर बाजारों में खपाया जा रहा था। लूज तेल को भी नई बोतलों में पैक किया जा रहा था। इसके अलावा हार्पिक टॉयलेट क्लीनर का खाली बोतल व हार्पिक पर लगने वाला स्टीकर तथा लूज हार्पिक लिक्विड भी बरामद किया गया। छापे के दौरान हार्पिक, पतंजलि, फ्रीडम, जैसे नामी उत्पादों के नकली रैपर, भरी व खाली बोतलें भारी मात्रा में पाई गईं। पूछताछ में मौके पर मौजूद आरोपी ने अपना नाम सन्नी गौड निवासी कदन पट्टी थाना –सरायमीर,जनपद –आजमगढ़ बताया। स्थल का कोई खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाया गया। साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत सरायमीर थाने में दर्ज कराई गई। जब्त किए गए सामान में 1) हार्पिक टॉयलेट क्लीनर 250 ममल का भरा बोतल 480 पीस (2) हार्पिक का टॉयलेट क्लीनर खाली बोतल 120 पीस (3) हार्पिक टॉयलेट क्लीनर का स्टीकर कल 2248 पीस (4) हार्पिक का केमिकल लूज दो टीन के डब्बे में भरा (5) Freedom mustard oil का बोतल भरा 80 पीस (6) पतंजलि सरसों तेल का भरा बोतल 82 पीस,(7) खाली बोतल तेल का 210 पीस,(8) तेल के बोतल का ढक्कन 46 पीस(9) 15 litter Loos तेल (10) पतंजलि तेल का स्टीकर 850 पीस,(11) Freedom सरसों तेल का स्टीकर 1652 पीसकुल जब्ती का मूल्य लगभग 50,000 रुपये आंका गया है।कंपनी के जांच अधिकारी नीरज गौड की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


























































Leave a comment