पलिया माफी में रोड़ किनारे से मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
अम्बारी आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया माफी के पास रोड़ के किनारे संदिग्ध अवस्था में मृत व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर एकत्रित रहे । मृतक का चेहरा पूर्ण रूप से सड़ चुका था जिसकी पहचान मुश्किल था पर कानाफूसी के बीच एक ग्रामीण ने बताया कि, मृतक वारी मलगाव का रहने वाला अरशद हुसैन है ,जिसकी उम्र लगभग 62 वर्ष है। देर शाम 38 वर्षीय लाडले पुत्र अरशद हुसैन ने बताया कि ,यह शव मेरे पिता हैं जो 10 अगस्त को घर से लापता हो गए थे। जिनकी रिपोर्ट फूलपुर कोतवाली में जरी अब्बास निवासी चहुसा जौनपुर द्वारा करवाया गया था । मौके पर अम्बारी चौकी, फूलपुर कोतवाली सहित सी ओ फूलपुर भी उपस्थित रहे। बडे बेटे लाडले के मुताबिक अरसद हुसैन के चार बेटे व तीन बेटियां हैं सबकी शादी हो चुकी है।
वहीं ग्राम प्रधान मालगांव बृजभान से ggs news 24 की बात चीत में बताया गया कि, मिला शव अरशद हुसैन का है जो मानसिकरूप से सही नहीं चल रहे थे।
























































Leave a comment