Crime News / आपराधिक ख़बरे
सावन खत्म होते ही मछली को लेकर चले लात-घूंसे, फिल्ली स्टाइल में कपड़ा फाड़ मारपीट का वीडियो वायरल
लखनऊ। प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मछली की दुकान पर मछली खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पूरे आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा सड़क के बीच चलता रहा। एक दूसरे को सड़क पर गिरा-गिरा कर मारते रहे। जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। नेशनल हाइवे जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट जारी रही। पुलिस उन्हें थाने ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया गया।

























































Leave a comment