Crime News / आपराधिक ख़बरे

डालडा और रिफाइंड मिलाकर बनाते थे नकली देसी घी, 54,000 लीटर घी बेचकर लोगों की सेहत से किया खिलवाड़,5 व्यापारी गिरफ्तार

लखनऊ।अगर आप भी बाज़ार से देसी घी खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। संभल पुलिस ने एक बड़े नकली देसी घी बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मेरठ और बागपत के 5 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशु जैन, सुदेश जैन, प्रवीण जैन, अरुण कुमार और आबिद के रूप में हुई है। ये लोग डालडा और रिफाइंड तेल में देसी घी का एसेंस (खुशबू) मिलाकर उसे असली घी जैसा बनाते थे। इसके बाद, इस नकली घी को अमूल, मधुसूदन और मदर डेयरी जैसी नामी कंपनियों के रैपर में पैक करके बाज़ार में बेचते थे।

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गैंग हर महीने करीब 1500 लीटर नकली घी बनाता था। अब तक ये लोग 54,000 लीटर से भी ज़्यादा नकली देसी घी बाज़ार में बेचकर लोगों को खिला चुके हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से यह साफ हो गया है कि बाज़ार में खाने-पीने की चीज़ों में किस तरह से मिलावट हो रही है, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh