Crime News / आपराधिक ख़बरे

महिला चिकित्सक से मिला ऐसा दर्द, IIT इंजीनियर ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला चिकित्सक का जिक्र, परिवार वालों ने कहीं यह बात

आगरा। आगरा के पंचकुइयां स्थित होटल खूबसरस में मेरठ के 32 वर्षीय इंजीनियर रोहित कुमार का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। मृतक ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी और रविवार शाम को होटल में कमरा किराए पर लिया था। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गए थे। सोमवार को देर तक कमरा न खुलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कमरा खोलने पर रोहित का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को एक पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला, जिसमें रोहित ने एक महिला चिकित्सक का जिक्र करते हुए अपने शव को परिजनों या परिचितों को न देने और अस्पताल में दान करने की बात लिखी थी।
मंगलवार को मृतक के परिजन आगरा पहुंचे और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। मृतक के पिता, जो सेवानिवृत्त दरोगा हैं, ने बताया कि रोहित अक्सर घर से चला जाता था और कई दिन बाद लौटता था। इस बार वह 10 जुलाई को घर से निकला और वापस नहीं आया। परिजनों को नहीं पता था कि वह आगरा में था। सुसाइड नोट में उल्लिखित महिला चिकित्सक उनकी रिश्तेदार है, लेकिन परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh