अम्बारी : गरम तेल डालकर युवक को जलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अम्बारी आजमगढ़।आजमगढ़ः फूलपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर गरम तेल फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 2 अगस्त, 2025 को हुई थी। हाजीपुर गांव के रहने वाले रजनीश कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उन्हें शेषनारायण यादव उर्फ मन्ना यादव ने फोन करके अंबारी चौक पर अपनी मिठाई की दुकान पर बुलाया था। वहाँ पहुँचने पर, दुकान पर काम करने वाले बिरजूलाल ने कढ़ाई से गरम तेल निकालकर उनके ऊपर फेंक दिया।
इस हमले में रजनीश की पीठ, कंधे, चेहरा और शरीर के कई अन्य हिस्से बुरी तरह जल गए।
इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मुकदमा के तहत मामला दर्ज किया।
#SSPAzh श्री हेमराज मीना के निर्देशन में,#थाना_फूलपुर पुलिस द्वारा गर्म तेल डालकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।#UPPolice @adgzonevaranasi @digazamgarh pic.twitter.com/hotx4JeXx1
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) August 6, 2025
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अम्बारी पुलिस चौकी प्रभारी रज्जन द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ आरोपी रामबचन उर्फ बिरजूलाल, निवासी आँधीपुर मैरवा को अंबारी चौराहे से करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।(ख़बर प्रे. वि. के अनुसार)


























































Leave a comment