Crime News / आपराधिक ख़बरे

गमछा के सहारे पेड़ पर लटकता मिला शव, मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस

मुहम्मदपुर, आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गाँव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसकी पहचान राजेंद्र विश्वकर्मा (55), पुत्र सत्यनारायण विश्वकर्मा, निवासी धरनीपुर विसया, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र विश्वकर्मा का शव एक खेत में शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ गाँव वासियों ने देखा। ग्राम प्रधान सिंघड़ा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह एक दिन पहले शाम को घर से निकले थे। राजेंद्र पेशे से मोटर मैकेनिक था। जो काम के लिए अक्सर बाहर रहता था, इसलिए रात में घर न आने पर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया।समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह हत्या है या आत्म हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा । घटना की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमुरारी विश्वकर्मा भी मौके पहुँचे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh