Crime News / आपराधिक ख़बरे

गद्दोपुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बिलरियागंज आजमगढ़ ।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में रविवार की रात नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और लाठी-डंडों तक पहुंच गई। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए।घायल व्यक्तियों में प्रदीप कुमार (38), मिथिलेश कुमार (33), आशीष कुमार (27) और शिवचंद राम (55) शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में अखिलेश कुमार पुत्र स्व. बृजमोहन की ओर से राजू, राधेश्याम, तीर्थराज, शनि, सचिन, निखिल, सीमा, अनूप, अभिषेक, आशीष, अंकिता, अमृता, सुनीता, रजावती और राधिका समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।वहीं, दूसरे पक्ष से रजावती पत्नी राजू ने भी तहरीर देकर कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh