Crime News / आपराधिक ख़बरे

कमरे में फंदे से लटके मिले दंपती एक दिन पहले सास-बहू और बेटे में हुई थी कहासुनी, चार साल के मासूम के सर से हटा मां बाप का छाया

लखनऊ। प्रदेश के बाराबंकी में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। शनिवार को सास-बहू और बेटे में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में बेटे का चालान भी किया था। इसके कुछ घंटों बाद बेटा-बहू फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव की है। गांव निवासी रोहित सोनी (28) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (27) के शव फंदे से लटके मिले। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। रविवार सुबह जब काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। रोहित और मुन्नी फंदे से लटके थे।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में दो तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक यह कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दूसरी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आहत होकर युवक ने भी जान दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका गर्भवती थी। उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है, जो घटना के समय घर में नहीं था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh