Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मायके वालों की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोलापट्टी गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत के मामले में मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोलापट्टी गाव मे अंजली 25 वर्ष पत्नी रंजीत राम का शव पुलिस ने कमरे से साड़ी के फंदे के सहारे झूलते हुए बरामद किया था। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी। थाने पर मृतका के मायके से परिजनों के साथ काफी संख्या मे महिलाएं भी जमा थी। मृतका का मायका कंधरापुर थाने के महरापुर गाव में है। मृतका के पिता रामभुवन राम ने आरोप लगाया है कि पुत्री का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। रामभुवन रिक्शा चलाते हंै। आरोप है कि शादी में बाइक की मांग थी जिसे नहीं दे सके। इसी को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। हत्या कर शव को लटका दिया गया। पति रंजीत, श्वसुर राधे, देवर प्रवेश, सास, ननद समेत पांच लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मृतका के पास एक पुत्र है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा जांच की जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh