दुपट्टे के सहारे कोचिंग संचालक का लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप |
कप्तानगंज (आजमगढ़): पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा जहां मनोज निषाद पुत्र मन्नू निषाद उम्र लगभग 30 वर्ष का शव दुपट्टे के सहारे शनिवार को लटका मिला, परिजनों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है बल्कि यह हत्या की गई है, परिजनों का कहना है रोजाना की तरह वो कोचिंग पढ़ाने विस्टारा अपने कोचिंग पर गए थे और बच्चों को पढ़ा रहे थे करीब 9 बजे परिजन को सूचना मिलती है कि मनोज निषाद का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है आनन फानन मे जब परिजन वहां पहुँचे तो उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की गई है, परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था, इस घटना की सूचना आप पास के लोगों को भी लगी तो वहां सभी लोग जुट गए और कप्तानगंज अहरौला मार्ग को जाम कर दिया, कोचिंग में साथ पढ़ा रहे शिक्षक आदित्य दुबे ने बताया, हम दोनों सुबह 7:30 बजे कोचिंग पर मिले थे और करीब दस मिनट बातचीत हुई थी। इसके बाद मैं विद्यालय चला गया। जब मनोज 8:20 तक विद्यालय नहीं पहुंचे तो मैंने उन्हें कॉल किया, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद मैंने कोचिंग के पास रहने वाले एक छात्र को बुलाने के लिए कहा। जब छात्र कोचिंग पहुंचा तो देखा कि मनोज फंदे से लटके हुए थे। आदित्य दुबे ने यह भी बताया कि मनोज का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वे बेहद मिलनसार व्यक्ति थे, सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस बल और आजमगढ़ एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी पहुँचे, कड़ी मशक्कत के बाद परिजनो को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया |


























































Leave a comment