Crime News / आपराधिक ख़बरे

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो सिपाही गंभीर रूप से घायल

बिलरियागंज आजमगढ़।बिलरियागंज थाने पर तैनात दो सिपाही शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही दीपक (25) और उदयभान (24) बाइक से भलुवाई गांव में एक विवाद की सूचना पर रवाना हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सिपाही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज पहुंचाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh