Crime News / आपराधिक ख़बरे

महिला की दबंगई का वीडियो वायरल लेन-देन के विवाद में सरेआम युवक पर ताना तमंचा

लखनऊ। प्रदेश के हाथरस जिले में एक महिला की दबंगई देखने को मिली है। महिला ने हाथों में हथियार लेकर एक युवक को धमका दिया। इस पूरे वाकये का किसी ने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि एक महिला सरेआम एक युवक के ऊपर तमंचा रख रही है। वह युवक से रुपये वसूलने की बात कर रही है। महिला का हथियार के साथ धमकाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी है। दरअसल, हाथरस जिले की कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव लोधई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को अवैध तमंचे के साथ अपने परिवार के सदस्यों से रुपयों के लेने-देने को लेकर धमकी देते देखा जा रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर गुस्से में आकर महिला ने अवैध तमंचा निकाला। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों को धमकाने लगी। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रही थी। किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते देख महिला ने उस व्यक्ति को भी धमकी दी और कहा कि वीडियो बना लो, देखती हूं क्या होता है? जो उखाड़ना...। वहीं, महिला के अवैध हथियार से लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल होने के मामले पर सीओ, सादाबाद हिमांशु माथुर ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वीडियो सत्य पाया गया तो महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh