Crime News / आपराधिक ख़बरे

दो अलग-अलग ग्राम सभा में क्षतिग्रस्त हुई बाबा भीमराव अंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा

 अहरौला आजमगढ़ - स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्राम सभा में अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडितकर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला खादा रामपुर गांव का है जहां बाबा साहब की प्रतिमा को रात में क्षतिग्रस्त कर जमीन पर फेंक दिया गया है तो वही दूसरा मामला पूरब पट्टी का है यहाँ पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करके जमीन पर फेंक दिया गया है बाबा साहब की प्रतिमा खंडित हुई है की जानकारी होते ही लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। किसी ने 112 पर सूचना दिया मौके पर डायल 112 के साथ अहरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई एक ही थाना क्षेत्र के दो ग्राम सभा में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से स्थिति विकराल हो गई। स्थित को देखते हुए खादा रामपुर में भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई। अहरौला थाना,डायल 112 व अन्य दो थाने की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन इन सब के बीच लोगों में आक्रोश है और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है लोगों की मांग है कि अपराधी गिरफ्तार हो उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाए।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बढ़ता हुआ देख क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के द्वारा दोनों जगह के लिए नई प्रतिमा मंगवाई जा रही हैं प्रतिमा आने के बाद उसको स्थापित किया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और प्रतिमा आने का इंतजार है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh