भेड़िया में चोरों का आतंक, रात में चोरों द्वारा घटना को दिया जाता है अंजाम,चंद कदम दूर सुरक्षा के दृष्ट से रात में ड्यूटी पर होते है पुलिस के जवान
अम्बारी आजमगढ़| फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया ग्राम सभा में चोरों का आतंक इस तरह से बढ़ रहा है कि , सुरक्षा के दृष्ट से भय का माहौल बना हुआ है। बतादें कि, आज की रात्रि में चोरों ने दो जगहों पर घटना को अंजाम दिया है, पहली घटना गांव के ही सम्मानित घर से साइकल की चोरी हुई है, परिजन के अनुसार रात ग्यारह बजे तक साइकल में ताला लगा हुआ था और बरामदे में खड़ी साइकल और थोड़े दूर पर खूंटी पर चाभी टंगी हुई थी,भोर में साइकल और चाभी दोनों गायब थी ,तमाम खोज बिन की कोशिश के बावजूद साइकल का कोई अता पता नहीं चल सका, वहीं परिजनों ने कहा कि, इस तरह के कृत बहुत गलत है और समाज में सुरक्षा पर चिंता बना हुआ है, साइकल छोटी सी वस्तु है परंतु घर के बरामदे से चोरी की कृत एक बहुत बड़ी वारदात की चेतावनी से कम नहीं है।
वहीं दूसरी घटना भेड़िया ग्राम सभा के हनुमान मंदिर के परिसर में पंचायत भवन से घटित हुई, जहां पर भेड़िया के नव निर्मित पुल प्रोजेक्ट के कार्यों को गति देने के लिए वर्कर जोरों से लगे हुए हैं , रात में और दिन में लगातार काम करने वाले वर्करों ने बताया कि ,"आज ही के रात में पुल निर्माण कार्यों को लिए रात के एक बजे पंचायत भवन में ताला लगा कर और मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर प्लांट पर काम करने गए थे ,इसी बीच किसी ने पंचायत भवन के खिड़की से मोबाइल चोरी कर लिया, इतना ही नहीं प्लांट से लोहे की सरिया 48किलो की दो , अनगिनत सरिया के कट पीस चोरी होते रहे है, वर्करों ने आगे बताया कि ,दो दिन पहले भी मोबाइल चोरी हुई थी और हमने चोर को पकड़ लिया था ,दो चार हाथ लगाने के बाद चोर ने मोबाइल को झाड़ में फेंका था जो उसने हमको लौटाया और उसे डाट कर भगा दिए पर उसका फोटो आज भी मेरे साथी के मोबाइल में हैं।"
वर्करों ने आगे कहा कि, "मंदिर के सामने ही पुलिस के जवान की ड्यूटी अक्सर लगती हैं, परन्तु सुरक्षा के इतने अच्छे इंतजाम के बावजूद आय दिन इस तरह के घटना को अंजाम दिया जाता है। जो की चिंता का विषय है और हमारा घर गांव दूर है,हम वर्करों के पूरे महीने की तनख्वा एक मोबाइल के बराबर नहीं है। यह बड़ी समस्या है ।"
बतादें कि चोरी की घटना भेड़िया सहित आस पास चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) July 2, 2025





















































Leave a comment