Crime News / आपराधिक ख़बरे

घुस लेते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा और सिपाही

वाराणसी: शुक्रवार को वाराणसी के मंडुवाडीह इलाके में एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस कमिश्नरेट के एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए पुलिस कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर अभय नाथ तिवारी और हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह के रूप में हुई है।
एंटी करप्शन की टीम ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कैंट थाने ले जाया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप था। इस घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh