Crime News / आपराधिक ख़बरे

अज्ञात युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : फरिहा

फरिहा, आजमगढ़।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव में गुरुवार सुबह एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फरिहा गांव निवासी अहमद मसूद के ट्यूबवेल पर हुई, जो गांव से बाहर निजामाबाद जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है। जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल पर कुछ समय से भीख मांगने वाले बंजारे समुदाय के लोग डेरा डाले हुए थे। इनमें एक युवती और एक पुरुष बारिश के कारण रात में वहीं रुके थे। ट्यूबवेल की देखरेख करने वाले इमरान उर्फ मिट्ठू ने बताया कि बुधवार शाम दोनों को अपने ट्यूबवेल पर देखा तो उन दोनों लोगों को ट्यूबवेल से जाने को कहा था, लेकिन बारिश का हवाला देकर वे ट्यूबवेल पर ही रुक गए। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवती का शव ट्यूबवेल पर रखी चौकी पर पड़ा देखा जबकि पुरुष मौके से गायब था।
सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, निजामाबाद थाना अध्यक्ष, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आसपास डेरा डाले बाराबंकी के बंजारे समुदाय के करीब दर्जनभर पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या?


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh