Crime News / आपराधिक ख़बरे

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया...परिजनों को लगा ट्रांसफार्म से आई आवाज!

वाराणसी। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह (65) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरके सिंह गले के कैंसर की बीमारी से 2019 से जूझ रहे थे। मुंबई में उनका कैंसर का उपचार चल रहा था। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद से उनका कीमो होता था। गले में दर्द के कारण पेन किलर के सहारे ही जीवन चल रहा था। बृहस्पतिवार की भोर में साढ़े तीन बजे चितईपुर थाना क्षेत्र के महामना नगर कालोनी स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी रायफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उन्होंने गोली मारी उस समय पत्नी बाथरूम में गई थी। आरके सिंह वाराणसी में ईओडब्लू से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी, बेटा शशांक, बहू और दो बेटियां हैं। वे एक बेटी की शादी हुई है। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। कई वर्षों से मकान बनवा कर वाराणसी में रह रहे थे। देर रात जब आरके सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की तो गोली की तेज आवाज सुनकर परिजनों ने सोचा कि घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर से आवाज आई है। जब कमरे में पत्नी पहुंची तो नजारा देख पैरों तरे जमीन खिसक गई।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh