Crime News / आपराधिक ख़बरे

शहाबुद्दीनपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान माँ और बच्चे की मौत के मामले में मृतका के पिता ने अस्पताल के संचालक,डॉक्टर व स्टाफ खिलाफ़ दर्ज कराया मुकदमा

बिलरियागंज/आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान माँ और बच्चे की मौत के मामले में मृतका के पिता ने अस्पताल के संचालक,डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

संजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गणेश प्रसाद का आरोप है कि उनकी पुत्री आँचल(प्रिया)गुप्ता पत्नी शुभम गुप्ता 19 जून को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बिना रिपोर्ट देखे ही डॉक्टर व स्टाफ ने इलाज शुरू कर दिया।20 जून को पचास हजार रुपये ऑपरेशन के लिये जमा कराये और नार्मल डिलीवरी करवाने लगे जिससे जच्चा बच्चा की मौत हो गयी।शिशु की डेड बॉडी दी गई जिसे दफना दिया गया।कुछ देर बाद सूचना दी गयी कि बेटी की भी मौत हो गयी।डेड बॉडी हॉस्पिटल के बाहर रख संचालक व स्टाफ फरार हो गये।।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh