आजमगढ़ : फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी, वाराणसी में करता था पीओपी का काम
अहरौला आजमगढ़- थाना क्षेत्र के डाही बढयापार गांव में बुधवार को सुबह 9 बजे 26 वर्षीय युवक ने घर के पीछे शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने देख कर शोर मचाया तो काम पर गये परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अहरौला थाने के उपनिरीक्षक रंजन शाह, विश्राम गुप्ता व फारेंसिक टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डाही बढयापार गांव निवासी श्रीकृष्णा (26) पुत्र तिलक निषाद चार भाईयों में सबसे छोटा था बड़े भाई की कोरोना काल में ही मौत हो गई थी तीन भाई अलग-अलग जनपदों में पीओपी का काम करते थे। खुदकुशी करने वाले श्रीकृष्णा के पिता तिलक निषाद ने बताया कि श्रीकृष्णा वाराणसी में रह कर पीओपी का काम करता था बीते मंगलवार को रात में ही घर आया था बुधवार की सुबह मैं मनरेगा के काम पर जा रहा था तो आमना-सामना हुआ था कोई बात नहीं हुई मैं काम पर चला गया घर पर कोई नहीं था सबके घर से जाने के बाद नौ बजे श्रीकृष्णा के पेड़ से लटकने की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की मृतक के मोबाइल की जानकारी पुलिस को नहीं मिली पिता तिलक निषाद ने बताया कि श्रीकृष्णा मोबाइल नहीं चलाता था अभी अविवाहित था। खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची थी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयेगा।पिता तिलक निषाद ने तहरीर दी है।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस आजमगढ़ भिजवाया गया, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) June 11, 2025





















































Leave a comment