Crime News / आपराधिक ख़बरे

अर्ध विक्षिप्त युवक द्वारा अपनी मां पर हमला के बाद एक युवती पर भी हंसिया से किया वार, अर्ध विक्षिप्त युवक की भी रोड एक्सीडेंट में हुई मौत

बिलरियागंज/आजमगढ़ ।  महाराजगंज थाना अंतर्गत नरोत्तमपुर निवासी सनी मिश्रा उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र अमरजीत मिश्रा अपनी मां शशिकला देवी को बृहस्पतिवार को शाम लगभग 6:00 बजे हाथ,पैर और हंसिया से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसी के बाद युवक ने बिशुनपुर गांव निवासी रामबदन यादव के घर पहुंच कर उनकी नतिनी आर्या यादव के भी गले, हाथ व चेहरे पर हंसीया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस जांच पड़ताल के दौरान युवक की तलाश कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि घटना कार्य करने वाला युवक महाराजगंज कप्तानगंज वाले रोड पर बिसुनपुर व नरोत्तमपुर गांव के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर थाना अध्यक्ष महराजगंज विनय कुमार मिश्रा मय हमराह के साथ पहुंचकर घायल युवक को पीएचसी महराजगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले आते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले पर थानाध्यक्ष  महराजगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसा का लग रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का स्पष्टीकरण हो सकेगा।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh