Crime News / आपराधिक ख़बरे

पत्नी को जिंदा जलाकर सड़क पर छोड़कर भागा शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप

लखनऊ। प्रदेश के शाहजहांपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को बहनोई ने नाना की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाया था। एक लाख रुपये की नगदी व कार की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया। थाना मदनापुर क्षेत्र के फाजिलपुर की रहने वाली शालू सिंह (25 वर्ष) की शादी चार साल पहले हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के सिसोगा गांव के रहने वाले श्याम जी सिंह से हुई थी। शादी के बाद से पति शालू को प्रताड़ित करने लगा था। शालू पर मायके से एक लाख रुपये कैश और एक कार लाने का दबाव बनाने लगा था। इस कारण कई बार मायके पक्ष ने पुलिस में शिकायत की।

मृतका के भाई का आरोप है कि 10 मई की उसकी चचेरी बहन की शादी थी। 9 मई को उसके ससुर शालू को मायके में छोड़ गए थे। तब से वह मायके में ही थी। 28 मई की सुबह करीब आठ बजे पति का फोन आया और उसने अपने नाना की तबियत खराब कहकर उसको घर बुलाया। मृतक शालू का भाई उसको अपनी ससुराल छोड़कर अपने घर भी नही लौट पाया था तभी ग्रामीणों ने सूचना दी कि शालू को आग लगा दी गई है।
मृतक शालू के परिजन जब उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। तब तक ससुराल पक्ष के लोग उसको घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निकल चुके थे। जब पुलिस ने शालू के पति को फोन किया तो वह कार के अंदर शालू को छोड़कर भाग गया। तब मायके पक्ष ने पहुंचकर शालू को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से उसको बरेली रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर किया गया। और लखनऊ ले जाते समय शालू की मौत हो गई।
मृतका के भाई का आरोप है कि घायल हालत में बेटी ने उसको बताया कि जब उसको आग लगाई थी। तब उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को फोन पर पूरी जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाए जवाब दिया कि अभी खाना खा रहे हैं। खाना खाने के बाद वह आएंगे। तब तक वह करीब 70 पर्सेंट जल चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले कई बार प्रार्थना पत्र दिए, कई बार पंचायत की लेकिन आरोपी पति दहेज में कैश और कार की मांग करता रहा। भाई ने कहा कि मेरे पिता के पास इतना नही था कि वह कार दे पाते। भाई ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही मिली। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh