Crime News / आपराधिक ख़बरे

बारात जा रहे युवक की संदिग्ध मौत, साधू पर हत्या का आरोप

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा के पास शुक्रवार रात बारात में शामिल 18 वर्षीय शनि राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनि का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने एक साधू पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि साधू का दावा है कि बाइक सवारों ने छेड़खानी की और हादसे में शनि की मौत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी शनि राम अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरदह थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर बक्शपुर गांव जा रहा था। शनि की बाइक पर अंतिम (20) और पवन (19) सवार थे। रात करीब 10 बजे महुजा नेवादा के पास रास्ता पूछने को लेकर साधू से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि साधू ने कुछ लोगों को बुलाकर शनि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। साधू ने बताया कि उसके लंबे बालों के कारण बाइक सवारों ने उसे महिला समझकर छेड़खानी शुरू की। गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तो बाइक सवार भागने लगे। इस दौरान शनि की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। साधू ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और साधू सहित अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh