खेत में पशु जाने पर किशोरी को पीटा केस दर्ज़ - जौनपुर
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव में बुधवार शाम एक खेत में पशु जाने पर नाराज भू-स्वामी ने एक 18 वर्षीय की किशोरी को पीट कर घायल कर दिया।पुलिस पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुट गई।
बर्जी गांव के निवासी ओमप्रकाश की 18 वर्षीय पुत्री सुनैना रोज की तरह बुधवार शाम अपनी गाय को लेकर खेत में चराने गई हुई थी। इसी दौरान गलती से उसकी गाय बगल पांचु नामक व्यक्ति के खेत में चली गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पांचु को दे दी। सूचना मिलते ही पांचु ने मौके पर पहुंचकर किशोरी से वाद विवाद कर लिया मामला तुल पकड़ा तो गुस्से से आक्रोशित पांचु ने सुनैना को पीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिजनों ने सरायखवाजा थाने पर तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी।थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की मारपीट करने वाले पांचु के खिलाफ केस दर्ज की गई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

























































Leave a comment