प्रधानमंत्री मुख्य मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी तथा फोटो फेसबुक पर वायरल करनें पर मुकदमा
दीदारगंज-आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी साहिल आजमी पुत्र सलाहुद्दी के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधान मन्त्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के उपर सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने तथा आपत्तिजनक फोटो डालकर उनकी छवि को विकृत करनें का प्रयास किया जा रहा है।
जिससे कार्य कर्ताओं की भावना आहत हुई है और कार्यकर्ताओं के अंदर रोष ब्याप्त है जिसके कारण किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। इस घटना को सज्ञान में लेते हुए भाजपा मार्टिनगंज मंडल के अध्यक्ष विकास राय नें दीदारगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर साहिल आजमी के उपर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई की मांग की है।जिसपर दीदारगंज थाना में आई टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।























































Leave a comment