Crime News / आपराधिक ख़बरे
किशोरी को बहला फुसला कर भगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज के ग्राम चांदपुर पोस्ट पटवध सरैया थाना बिलरियागंज निवासी सुमन पत्नी ओमप्रकाश ने बिलरियागंज थाने में एक तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जिसमें बताया कि मेरी पुत्री लड़की उम्र लगभग 17 वर्षीय को हमारे गांव का ही लड़का दिलीप कुमार पुत्र विदेशी राम ने बहला फुसलाकर 19 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे के करीब बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मेरी पुत्री खेत के सिवान में गई हुई थीं। वहीं से हमारी लड़की को भगा ले गया है, जिसमें महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके जांच में जुट गई।




























































Leave a comment