महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई
देवरिया।स्थानीय महाविद्यालय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झंडा रोहण राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश सिंह ने किया। राष्ट्रगान संपन्न हुआ तत्पश्चात बाबा राघव दास सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया
सर्वप्रथम अश्वनी सिंह प्रियांशु द्वारा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात सविता पासवान सनी विश्वकर्मा दीपा गुप्ता संदीप कनौजिया आकाश ओझा आदि गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री पर अपने विचार रखें।
सबिया खातून ने अपने विचार रखते हुए गांधी के सत्य और अहिंसा पर बल देने और उनके जीवन से हम सभी छात्र-छात्राओं को सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय केब शिक्षक डॉक्टर संजीव कुमार जायसवाल डॉक्टर प्रभु कुमार डॉ अजय बहादुर डॉ बृजेश यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, प्रदीप शुक्ला ,कौशल किशोर शुक्ला, विनय कुमार ,रविंद्र मिश्रा, नागेंद्र यादव ,आनंद कुमार, रवि कुमार ,राजू कुमार, अनीता जायसवाल सहित सभी लोग उपस्थित रहे ।


























































Leave a comment