गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने किया सफाई कर्मियों को सम्मानित, सफाई कर्मियों को दिया सफाई किट
देवरिया।गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के 20 सफाई मित्रों को पुष्प माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सफाई किट वितरित की गई।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में हमारे सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौसम की परवाह किए बिना निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले इन कर्मवीरों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
यह सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल जी ने अपने सभी सफाई मित्रों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके समर्पण को नमन किया। साथ ही नगरवासियों से भी अपील किया कि स्वच्छ बरहज के निर्माण में अपना सहयोग दें और अपने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


























































Leave a comment