बहती नहर में कूदा विकलांग युवक मिला झाड़ियों के बीच
दीदारगंज-आजमगढ़ |दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर (पूक)गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ राजू 45पुत्र स्व0जयप्रकाश सिंह परिवार से किसी बात को लेकर नाराज होकर गांव से होकर जाने वाली नहर शारदा सहायक खंड 32में दिन के लगभग एक बजे कूद गया ।
घर के कुछ बच्चे कूदे हुए युवक को पकड़ कर नहर से बाहर निकालना चाहा लेकिन वह हाथ छुड़ा कर पानी में बहता हुआ गया और निकलकर नहर के किनारे झाड़ियों में छुप गया ।युवक के नहर में डूबने की सूचना पर थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए तथा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी नहर में कूदकर खोजबीन शुरू कर दिया तथा नहर को फोन करके पानी कम कराया लेकिन कहीं भी पता नहीं चला तो लोगों ने नहर की झाड़ियों में खोजना शुरू किया तो वह झाड़ियों में सुरक्षित मिला लोग उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखा तो डाक्टर ने कहा कि हालत ठीक है ।इस
बात पर पुलिस और परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली ।




























































Leave a comment