मोहब्बत हुई तो मैं लड़का से लड़की बन गई, मुझसे ही पैसा लेकर उसने दूसरी कर ली शादी
कौशांबी। प्रयागराज के पड़ोस का जिला कौशांबी। बात साल 2018 की है। यहां एक आम सा लड़का राहुल सहमी आंखें लिए स्टेज पर खड़ा था। उस लड़के को लड़कियों की तरह सजना संवरना बचपन से पसंद था। दिखने में तो वह एकदम लड़के जैसा था, लेकिन अंदर से पूरी लड़की। स्टेज पर लाइटें जल गईं। सामने भीड़ लग गई। कुछ वक्त बाद गाना शुरू होता है, “रब जो चाहे वही तो होना है, आदमी खिलौना है।” राहुल ने डांस करना शुरू किया।
डांस करते वक्त राहुल की नजरें वहां साउंड लगाने वाले संतोष से मिली। दोनों में प्यार हुआ और शादी कर ली। संतोष के कहने पर राहुल ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। वो लड़की बन गया और नाम रखा रागिनी। इसके बाद संतोष ने दूसरी शादी कर ली और रागिनी के साथ रहने से मना कर दिया। रागिनी पुलिस के पास पहुंच गई तो संतोष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
रागिनी ने कहा, मैं संतोष की पत्नी को जानती हूं। उससे मैंने बात किया है। उसने मुझसे कहा, “दीदी, आप पहले मुझे बताती तो मैं शादी ही नहीं करती। आपने उनसे शादी की है इसलिए मैं आपको अलग नहीं करूंगी। आप जब मन करे तब घर आ जाएं या फिर मैं खुद 2 दिन के लिए उनको आपके पास भेज दूंगी। 5 दिन वह हमारे साथ रहेंगे।”


























































Leave a comment