Crime News / आपराधिक ख़बरे
घर में घुस कर जेवर चुराने के आरोप में अभियुक्त गिरफ़्तार
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के भगतपुर निवासी रफीक अहमद पुत्र सरफुद्दीन अहमद द्वारा शिकायत किया गया था भोर में लगभग दो बजे हमारे घर में सलमान पुत्र नसीम ग्राम भगतपुर निवासी हमारे घर में घुस कर घर में रखे जेवर चुरा लिया था जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें सलमान पुत्र नसीम सहित चार को बघैला बिलरियागंज से एस आई योगेन्द्र प्रसाद यादव मय फोर्स के साथ गिरफ्तार किया था जिसमें पकड़े लोगों में इबरान पुत्र इलियास, जमशेद पुत्र अब्दुल क्युम,अजमतुल्ला पुत्र आलमगीर सभी चार अभियुक्त भगतपुर बिलरियागंज निवासी रहे सभी से कड़ाई से पूछताछ में 1 लाख चालीस हजार रुपए के जेवरात बरामद किया गया जिसमें एक जोड़ी झुमका सोना,कान की बाली, अंगुठी,लाकेट, बरामद हुआ सभी को जेल भेज दिया गया।


























































Leave a comment