Crime News / आपराधिक ख़बरे
ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव सुसाइड नोट में मिली वजह
महराजगंज। महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फायर सर्विस में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। उसका शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक सिपाही की पहचान संदीप यादव ग्राम हरदिया, पोस्ट पिछौरा, क्षेत्र गीडा जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है। महराजगंज के धनेवा धनेई में उसकी तैनाती 2016 में फायर सर्विस में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह अल्सरेटिव कोलायटीस (बड़ी आंत में सूजन) की बीमारी परेशान था। इसकी वजह से ही उसने आत्महत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे बीमारी का जिक्र भी है।


























































Leave a comment