मुखबिर के मदद से पॉक्सो ऐक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हाथ
आज़मगढ़ ।निजामाबाद थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह मय हमराहीयान क्षेत्र भ्रमण पर थे की जरिए मुखबिर सूचना मिली की पॉक्सो ऐक्ट का वांछित अभियुक्त निजामाबाद कस्बा में मौजूद है जो कहीं भागने की फिराक में है जल्दी किया जाए तो पकड़ा जाएगा । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी करके लाल पीली जैकेट पहने व्यक्ति को पकड़ लिया । पूछे जाने पर उसने अपना नाम सचिन पुत्र राजेंद्र निवासी मानपुर थाना कोतवाली फूलपुर बताया जिसके खिलाफ निज़ामाबाद थाना में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में धारा 263, 366, 376 ,व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत बताया गया । इस संदर्भ में लड़की के नानी ने मुकदमा दर्ज कराया था । अभुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया है । आवश्यक कार्यवाही करते हुए निज़ामाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया ।





















































Leave a comment