Education world / शिक्षा जगत

शिक्षा जागरूकता अभियान 2025 पुरस्कार सम्मान सम्मेलन संपन्न, दो बाते मोटी मोटी,इज्जत से चाहिए शिक्षा और रोटी ।

आजमगढ़। सरायमीर खरेवां मोड पर हर वर्ष की भांति शिक्षा जागरूकता अभियान संस्थान द्वारा आयोजित 2025 पुरस्कार सम्मेलन संपन्न हुआ जहां टेस्ट प्रतियोगिता में जनपद के  परिषदीय एवं निजी स्कूलों के हजारों  बच्चों ने भाग लिया। देर शाम प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले मार्टिनगंज एमडीपीएस स्कूल के छात्र अभिनव रंजन को संस्थान द्वारा 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया ।वहीं अलग अलग सेक्शन से अच्छे मार्क्स लाने वाले होनहार बच्चों को संस्थान द्वारा साइकल,कुलर,पंखा,डिनर सेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सेक्शन ए से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रेया प्रियदर्शी को साइकल ,द्वितीय आर्यन को कुलर एवं तृतीय स्थान पर हिमांशू कुमार को पंखा दिया गया इसी प्रकार सेक्शन बी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निखिल विश्वकर्मा, द्वितीय शिखा विश्वकर्मा एवं तृतीय अनुष्का यादव व सेक्शन सी में प्रथम प्रियांशू यादव, द्वितीय आदर्श यादव,एवं तृतीय शिवम कुमार को सम्मान पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। जहां शिक्षा जागरूकता अभियान के संस्थापक रोहित कुमार ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा और कलम खतरे में है इसको बचाने के लिए हमने इस अभियान का शुरुआत किया जिससे डेरा व झोपडी रहने वालों बच्चे जो कलम किताब का चेहरा अब तक नहीं देखें हो उन तक शिक्षा एवं इस अभियान का लाभ पहुंचाना हमारा सपना है। वहीं संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि आज शिक्षा को लोग व्यापार बना दिए हैं जबतक यह व्यापार बना रहेगा तबतक दलित पिछड़े एवं गरीब तबके के बच्चों तक एक समान शिक्षा नहीं पहुंचेगी । जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के पदाधिकारी नरेश,सुरजीत,डॉ अंकित जयसूर्या ,रोशन,अवधेश कुमार सर आदि ने  प्रतिभा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की जहां उपस्थित रहे सरायमीर नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर,सचिन यादव,राहुल राव (रॉकी),विकास राव, मो.बेलाल,कमलेश चौहान,साहिल,अमरजीत, स्तुति राय,विशाल,अनुराग,अमन, संकेत,अनूप,संजय ,विवेकानंद  एवं सभी पदाधिकारी गण आदि।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh