Education world / शिक्षा जगत

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि ,निकाला कैंडल मार्च

अतरौलिया ।पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि ,निकाला कैंडल मार्च।बता दें कि कैडेट ट्रेनिंग स्क्वायड़ आफ़ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर अखिलेंद्र यादव ,यूनिट इंचार्ज नीतीश कुमार गिरी ,विकास विश्वकर्मा और सभी कैडट के द्वारा स्वर्गीय के एन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगितपुर से नंदना बाजार तक कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।कैंडल मार्च में सभी कैडेटों ने अपने हाथ में कैंडल तथा स्लोगन लिखें दफ़्तीया लेकर नंदना बाजार तक पैदल मार्च किया, तत्पश्चात वहीं पर सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।सी डी यस डायरेक्टर अखिलेन्द्र यादव ने बताया कि सभी सी डी एस के लोगों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में कैंडल मार्च निकाला गया जो केएन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगितपुर से शुरू होकर नंदना बाजार तक गया और वहीं पर सीडीएस के लोगों द्वारा मौन रख उन्हें वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh