मौसम के विपरीत परिस्थितियों ने भी नहीं डिगा सकी अभ्यर्थियों के हौसले को PET परीक्षा देने केंद्रो पर पहुंचे परीक्षार्थी
देवरिया। मौसम के विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) देने पहुंचे अभ्यर्थियों के हौसले नहीं डिगा सकी। परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को चक्रवर्ती तूफान व बारिश के बीच परीक्षार्थी अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि, खराब मौसम के चलते उन्हें केंद्रों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा।
लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे गेट खुलने का इंतजार करते रहे। गेट खुलने के बाद पुलिस की निगरानी में कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया गया।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और उपस्थिति दर्ज कराकर उन्हें निर्धारित परीक्षा कक्षों में भेजा गया।



























































Leave a comment